मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ग्राम प्रधान महासभा ने सीएम से मिलकर नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा Gram Pradhan Mahasabha met CM and submitted a nine-point memorandum

लेखक: प्रकाशित:
ग्राम प्रधान महासभा ने सीएम से मिलकर नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा Gram Pradhan Mahasabha met CM and submitted a nine-point memorandum

गम्हरिया : ग्राम प्रधान महासभा के बैनर तले जिले के सभी प्रखंडों के ग्राम प्रधान सोमवार को रांची स्थित आवास में मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन से मिल कर उन्हें नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा। महासभा के जिलाध्यक्ष सूरज लाल महतो के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष ग्राम प्रधानों की सम्मानित राशि में बढ़ोतरी करने, नगर निगम, नगर पंचायत व नगर पार्षद क्षेत्र के ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित राशि देने, सभी समुदाय के ग्राम प्रधानों को आवास एवं मोटरसाईकिल का लाभ देने, विस्थापित क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के सम्मान राशि का भुगतान कराने, ग्राम प्रधान के साथ-साथ डाकुआ, नायके, कुडाम नायके, माझी, परानीक, पारगना को भी सम्मान राशि देने, सरकारी कर्मचारियों के साथ मासिक बैठक सुनिश्चित करने, ग्राम प्रधान द्वारा बनाई गई वंशावली को ही मान्यता देने, राजनगर प्रखण्ड में एक डिग्री कॉलेज, एक आईटीआई एवं  पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्थापना करने की मांग की गई है। इस दौरान ग्राम प्रधानों द्वारा मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन को गुलदस्ता प्रदान कर बधाई भी दी गई।  इस दौरान ग्राम प्रधान महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष विश्व हेंब्रम, धीरेन नाथ महतो, बासुदेव महतो, सीताराम तियु, शंकर सोय समेत कई ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन