मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

शपथ के साथ आधुनिक पावर में सुरक्षा सप्ताह आरंभ Safety week begins in Adhunik Power with oath

लेखक: प्रकाशित:
शपथ के साथ आधुनिक पावर में सुरक्षा सप्ताह आरंभ Safety week begins in Adhunik Power with oath

◆कार्य का तरीका ही खुद को सुरक्षित रखने में सहयोगी होता है- अरुण मिश्रा
गम्हरिया : सरायकेला के पदमपुर स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड कंपनी परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल में 53वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाने हेतु सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत सोमवार को की गई। इस अवसर पर कंपनी के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारीयों को सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। सप्ताहभर चलने वाले इस कार्यक्रम का समापन आगामी 9 मार्च को किया जाएगा। सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का उद्घाटन कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने कंपनी परिसर में सुरक्षा ध्वज फहराकर किया। तत्पश्चात इलेक्ट्रिकल हेड संजीव चौधरी ने उपस्थित कर्मचारियों व अधिकारियों को सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए अरुण कुमार मिश्रा ने सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए सुरक्षा नियमों एवं मानकों का सम्मान करते हुए कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्य करने का तरीका ही खुद को सुरक्षित रखने में सहयोगी होता है। उन्होंने वर्ष 2023 को शून्य दुर्घटना वर्ष बनाने के लिए कंपनी कर्मचारियों को बधाई भी दी। इस अवसर पर संयंत्र परिसर में एक सुरक्षा मार्च भी निकाला गया जिसमें कर्मचारियों ने सुरक्षा सम्बन्धी नारे लगाए। स्वागत भाषण एमएमडी विभाग प्रमुख एनएसपी राव ने दिया जबकि धन्यवाद ज्ञापन ऑपरेशन्स विभाग प्रमुख अमल वैद्या द्वारा किया गया। मंच संचालन कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स के बलजीत संसोआ ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरक्षा विभाग के मनोज आचार्य, बिदेश बिद, विमल मंडल सहित विभाग से सभी कर्मचरियों का सराहनीय योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन