मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने #IamVerifiedVoter अभियान का किया शुभारंभ District Election Officer cum DC launched #IamVerifiedVoter campaig

लेखक: प्रकाशित:
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने #IamVerifiedVoter अभियान का किया शुभारंभ District Election Officer cum DC launched #IamVerifiedVoter campaig

सरायकेला : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने समाहरणालय सभागार से स्वीप कार्यक्रम के तहत चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान व मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सोमवार, 04 मार्च से प्रारम्भ किए जा रहे सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे हैशटैग #IamVerifiedVoter अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान उन्होंने समाहरणालय स्थित विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी तथा कर्मियों के साथ बैठक कर वोटर हेल्पलाईन एप से जुड़ी बिंदुवार जानकारियां साझा की। इसके पश्चात उपायुक्त ने आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर शत प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आज से प्रारम्भ किए जा रहे *#IamVerifiedVoter*  अभियान की जानकारी देकर अभियान में सभी को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने तथा अन्य लोगों को भी प्रेरित करने की अपील किया। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी कानूराम नाग, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा समेत विभिन्न विभाग के वरीय एवं सहायक पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन