मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चांडिल के कांदरबेड़ा में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में आदित्यपुर के चार युवकों की मौत Four youths from Adityapur died in a horrific road accident in Kanderbeda, Chandil

लेखक: प्रकाशित:
चांडिल के कांदरबेड़ा में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में आदित्यपुर के चार युवकों की मौत Four youths from Adityapur died in a horrific road accident in Kanderbeda, Chandil

चांडिल : रांची-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर कांदरबेड़ा चौक के समीप सोमवार को दोपहर कार व ट्रक के बीच हुई टक्कर में आदित्यपुर के चार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि कार जमशेदपुर की ओर से कांदरबेड़ा चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चारों युवक कार के अंदर ही फंस कर रह गए और उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार के इंजन में आग लग गई। मृतकों में आदित्यपुर बाबा आश्रम कॉलोनी निवासी निखिल, रोड नम्बर 21 निवासी नवनीत राज, रोड नंबर 17 निवासी संस्कार मिश्रा और रोड नंबर 22 निवासी सूरज कुमार शामिल हैं। सभी युवकों की उम्र 22 से 25 वर्ष की बताई जा रही है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार के अंदर फंसे युवकों के शव को निकालने की कवायद में जुट गई। कार के परखच्चे उड़ जाने के कारण युवकों के शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को क्रेन का सहारा लेना पड़ा। चारों युवकों के शवों को बाहर निकाल कर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना इतनी भयानक थी कि कार के अंदर फंसे चारों युवक के शव के चिथड़े उड़ गए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन