मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सोनाराम केराई हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार Police revealed Sonaram Kerai murder case, murderer arrested

लेखक: प्रकाशित:
सोनाराम केराई हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार Police revealed Sonaram Kerai murder case, murderer arrested

●बहन की छेड़खानी को लेकर की गई थी हत्या
सरायकेला : जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र में बीते 26 फरवरी को औद्योगिक क्षेत्र कृष्णापुर के बोनडीह में सोनाराम केराई नामक युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। इस बाबत जिले के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने सोमवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि उंक्त हत्याकांड में शामिल अमित सरदार उर्फ दानू नामक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरआईटी पुलिस ने युवक के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक साइकिल बरामद किया है जो मृतक का बताया जाता है। एसपी ने बताया कि मृतक अक्सर उसके घर हड़िया पीने जाता था जहां उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करता था। मना करने के बाद भी इस हरकत से वह बाज नहीं आया। इसलिए अमित ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बोनडीह से क्षत विक्षत अवस्था में सोनाराम का शव बरामद किया था। बताया जाता है कि आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन