मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्टूडेंट्स कार्नर गम्हरिया में आयोजित रोजगार मेला में उमड़ी युवक युवतियों की भीड़, 60 छात्रों को मिला आफर लेटर Crowd of young men and women gathered in the employment fair organized in Students Corner

लेखक: प्रकाशित:
स्टूडेंट्स कार्नर गम्हरिया में आयोजित रोजगार मेला में उमड़ी युवक युवतियों की भीड़, 60 छात्रों को मिला आफर लेटर Crowd of young men and women gathered in the employment fair organized in Students Corner

गम्हरिया : शैक्षणिक संस्थान स्टूडेंट कॉर्नर के माध्यम से टैलेंट मैनेजमेंट सेंटर द्वारा फ्री जॉब फेयर (रोजगार मेला ) का आयोजन किया गया। इस मौके पर 20 से अधिक कंपनियां और 5 निजी बैंक में फिनो बैंक, उज्जीवन बैंक, टेक महिंद्रा आदि के प्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई। इसमें 750 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमे साक्षात्कार के बाद सफल करीब 60 छात्र-छात्राओं को ऑन द स्पॉट ऑफ़र लेटर दिया गया। इस मौके पर कोचिंग सेंटर के संचालक चंचल साहू ने बताया कि यह कोचिंग विगत 10 वर्षों से स्कूल, कॉलेज के कोचिंग विगत 10 वर्षो से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है। इस बार रोजगार मेला विद्यार्थियों के लिए एक मिसाल है। हमारी संस्था न केवल शिक्षा देती है बल्कि उनके साथ जुड़े परिवारों की भविष्य को बचाने का काम भी करती है तथा बच्चों को इस लायक बनाते हैं कि वे रोजगार प्राप्त कर सके। इसके सफल आयोजन में चंचल साहू, रंजन प्रधान, दियोतिमा बोस, संजय कुमार, सुजय कुमार, शीला हांसदा, नेहा, आर्या, विश्वजीत मोहंती, दीप, सुनिधि, तान्या आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन