मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

दामोदर सिंह हांसदा होंगे सिंहभूम लोस सीट से जेबीकेएसएस प्रत्याशी Damodar Singh Hansda will be JBKSS candidate from Singhbhum Los seat

लेखक: प्रकाशित:
दामोदर सिंह हांसदा होंगे सिंहभूम लोस सीट से जेबीकेएसएस प्रत्याशी Damodar Singh Hansda will be JBKSS candidate from Singhbhum Los seat

गम्हरिया : खतियान संघर्ष समिति के बैनर तले जयराम महतो की पार्टी जेबीकेएसएस की ओर से सिंहभूम संसदीय सीट से दामोदर सिंह हांसदा को पार्टी प्रत्याशी के रूप में चयन किया गया है। बुधवार को हांसदा के कांड्रा पहुँचने पर झारखंड लोकतात्रिक क्रातिकारी मोर्चा के सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान दामोदर सिंह हांसदा ने बताया कि सिंहभूम में अवैध रूप से आयरन ओर की माइनिंग कर लूटा जा रहा है। कहा कि ईचागढ़ कुजू डैम के विस्थापित को राजनीतिक दल के नेता द्वारा सिर्फ राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं। कहा कि अब तक कोई भी सांसद वैसे नहीं हुए जो उन विस्थापितों की बातों को संसद के पटल पर रखने का काम किया हो। यदि जनता सेवा का अवसर प्रदान करती है तो कुजू डैम के जल, जंगल, और ज़मीन को बचाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। इस मौके पर झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा के राहुल देव महतो, भोलू महतो, सिरजोन हाईबुरू, वासिल हेम्ब्रम, बसंत महतो, बिंदेश्वर, आस्तिक महतो, अमीन मंडल, नरेन महतो,शंकर महतो,संजय महतो, रीना महतो, रेखा महतो, संध्या रानी महतो समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन