मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया के रिहायशी इलाका नामोपाड़ा में देखा गया तेंदुआ, लोगों में दहशत Leopard seen in Namopada, residential area of ​​Gamharia, panic among people

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया के रिहायशी इलाका नामोपाड़ा में देखा गया तेंदुआ, लोगों में दहशत Leopard seen in Namopada, residential area of ​​Gamharia, panic among people

गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र में बीते 4 दिनों से घूम रहे तेंदुए का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। रविवार के बाद विगत दो दिनों तक तेंदुए की गतिविधि का पता नहीं चलने के बाद मंगलवार देर रात तेंदुए को बड़ा गम्हरिया के नामोपाड़ा क्षेत्र जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में देखा गया है जिससे लोग काफी भयभीत है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गम्हरिया स्टेशन रोड नामोपाड़ा के पास मंगलवार देर रात तकरीबन दो से तीन बजे के बीच नामोपाड़ा निवासी सीताराम नायक नामक व्यक्ति ने अपने घर के पास तेंदुए को खड़ा हुआ देखा। उन्होंने बताया कि देर रात अचानक कुत्तों द्वारा लगातार भौंकने की आवाज आने पर उन्हें लगा कि शायद चोर घुस आया है। उसे देखने के लिए उन्होंने जैसे ही दरवाजा खोला तो आंगन में स्थित अमरूद पेड़ के पास तेंदुआ को खड़ा देखा। उसके बाद वे फौरन दरवाजा बंद कर अपने घर में घुस गए। बुधवार की अहले सुबह से ही नामोपाड़ा क्षेत्र में तेंदुआ भ्रमण करने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। इससे भयभीत लोग सुबह से ही अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। खासकर बच्चों को उनके अभिभावक घर से बाहर नहीं जाने दे रहे हैं और कड़ा पहरा लगाए रखे हैं। इधर घटना की जानकारी वन विभाग को भी दी गई। खबर मिलते ही बुधवार सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर जांच की तो उन्होंने तेंदुए के पंजे के निशान को पाया। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि कुछ निशान तेंदुए के पंजे से मेल खा रहे हैं। हालांकि रात भर बारिश होने के कारण कई जगह से तेंदुए के निशान मिट गए हैं। एक्सपर्ट को बुलाकर आगे पड़ताल की जा रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन