मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आर्थिक परेशानी से तंग यूसीलकर्मी संग्राम सिंह ने ट्रेन से कट कर की आत्महत्या Fed up with financial problems, UCLA employee Sangram Singh committed suicide by jumping from a train

लेखक: प्रकाशित:
आर्थिक परेशानी से तंग यूसीलकर्मी संग्राम सिंह ने ट्रेन से कट कर की आत्महत्या Fed up with financial problems, UCLA employee Sangram Singh committed suicide by jumping from a train

जादूगोड़ा : आर्थिक परेशानी के कारण मानसिक तनाव से जूझ रहे  यूसीलकर्मी संग्राम सिंह ( 52) ने गुरुवार को अंतत: मौत को गले लगा लिया। गुरुवार की सुबह करीब 9.15 बजे टाटा-खड़गपुर रेलखंड पर स्थित राखा माइंस रेलवे ट्रेन के समीप ट्रेन से कटकर कर उसने आत्महत्या कर ली। मृतक यूसीलकर्मी संग्राम सिंह कंपनी के महुलडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में एसटी एमटी चालक था।उनके पिता नायक सिंह भी कंपनी के सेवानिवृत कर्मचारी थे। घटना के बाबत बताया जाता है की संग्राम सिंह आर्थिक बोझ के तले दबा हुआ था। इस कारण अक्सर मानसिक रूप से परेशान रहता था। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या की। बताया गया है कि टाटा से खड़गपुर जा रही लोकल ट्रेन जैसे ही लिपिघुटू गांव ( राखा माइंस रेलवे )के समीप पहुंची, अचानक वह दौड़ कर ट्रेन के नीचे घूस गया जिससे कटकर उसकी मौत हो गई। उज़के शव की पहचान उसकी पत्नी ने की। पुलिस ने क्षत विक्षत उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन