मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित Review meeting of schemes run under Health Department organized

लेखक: प्रकाशित:
स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित Review meeting of schemes run under Health Department organized

सरायकेला : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित सभी कार्यक्रमों का वित्तीय एवं भौतिक समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी एमओआईसी को योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध बेहतर क्रियान्वयन कर लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया। इस दौरान उंन्होने गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, एचआइवी जांच, एएनसी- 1 से 4, वीएचएसएनडी, आयरन गोली वितरण, संस्थागत प्रसव व होम डिलीवरी, टीवी जाँच, कुष्ठ रोगी पहचान तथा इलाज, एचआइवी जाँच, मलेरिया-डेंगू, जाँच इत्यादि कार्यक्रम की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान सभी एमओआईसी को संस्थागत डिलीवरी बढ़ाने पर बल देने, साहियावर यक्षमा जाँच हेतू लक्ष्य निर्धारित करने, संस्थागत डिलीवरी का प्रतिशत कम वाले क्षेत्रो को चिन्हित कर सभी आवश्यक सुविधएं प्रदान करने के निदेश दिए। इसके अलावा उपायुक्त नें सभी केन्द्रो मे निर्धारित समयावधी मे वीएचएसएनडी कराने तथा उसमे में सभी महिलाओ का स्वास्थ्य जाँच के साथ एनीमिया, हीमोग्लोबिन की जाँच कराने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सीडीपीओ, एमओ तथा बीईईओ को माह में दो बार समीक्षा बैठक आयोजित कर योजनाओं को निश्चित समयावधि में पूर्ण करने तथा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उपायुक्त नें सभी एएनएम एवं सहिया दीदियो का क्षेत्राणीधिकार निर्धारित कर विभिन्न योजनाओं की जवाबदेही तय करने, मलेरिया जाँच की संख्या बढ़ाने, मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मे लोगो को बचाव हेतु जागरूक करने, मछच्छरदानी वितरण करने का निर्देश दिया। समीक्षा क्रम मे उपायुक्त नें अभियान चलाकर यक्षमा, कुष्ट, एचआईवी, मलेरिया तथा डेंगू मरीजों की पहचान कर ससमय बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने तथा मरीजों का निश्चित समयावधि में नियमित जाँच करने का निर्देश दिया।
बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बारतियार, अपर उपायुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चाण्डिल, सिविल सर्जन डॉ0 अजय सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, डब्ल्यूएचओ के पदाधिकारी एवं विभिन्न चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन