मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा एसकेजी कॉलोनी में तीन घरों का ताला तोड़ से हजारों की चोरी Theft of thousands of rupees by breaking the locks of three houses in Kandra SKG Colony

लेखक: प्रकाशित:
कांड्रा एसकेजी कॉलोनी में तीन घरों का ताला तोड़ से हजारों की चोरी Theft of thousands of rupees by breaking the locks of three houses in Kandra SKG Colony

गम्हरिया : बीते मंगलवार की रात कांड्रा थाना अंतर्गत एसकेजी कॉलोनी में चोरों ने तीन घरों का ताला तोड़कर हजारों की चोरी कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसकेजी कॉलोनी के दूर्गा मंदिर के समीप संजय वार्ष्णेय मंगलवार को घर बन्द कर अपने परिवार के साथ अपने रिश्तेदार के घर गया हुआ था। चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए बंद घर का ताला तोड़ कर पूजा स्थान से खुचरा पैसे समेत अलमारी तोड़कर करीब 30 हज़ार नगद की चोरी कर ली। वार्ष्णेय जब घर आया तो घर का ताला टूटा हुआ पाया और सामान सब बिखरा पड़ा है। संजय वार्ष्णेय की पत्नी तृप्ति वार्ष्णेय ने बताया कि स्कूल के बच्चों के फीस के 30 हज़ार नगद रखा हुआ था, साथ ही पूजा स्थान मे रखे हुए खुचरे पैसे की चोरी कर ली गई। उसके अलावा चोरों द्वारा शिक्षक एफएन सक्सेना के घर का भी ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया जिसमें उसे सफलता हाथ नहीं लगी। इसके अलावा चोरों द्वारा कॉलोनी स्थित क्वार्टर संख्या सी-5 में भी चोरी का प्रयास किया गया। किन्तु, उस क्वार्टर को मटेरियल सप्लाई के लिए गोदाम बनाया है जिसे चोर नहीं ले जा सके। वारदात की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, कॉलोनी वासियों ने बताया कि एसकेजी कॉलोनी में चोर बंद घरों पर हमेशा निशाना बनाते आए हैं। इससे पूर्व कई बार बंद घरों से लाखों रुपए की चोरी भी हो चुकी है। गौरतलब है कि बीती देर शाम से क्षेत्र में बारिश होने से कांड्रा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद थी। इस कारण अंधेरे का लाभ उठाते हुए चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन