मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जामताड़ा: ट्रेन की चपेट में आने से 12 यात्रियों की मौत, कई घायल 12 passengers killed, many injured after being hit by train

लेखक: प्रकाशित:
जामताड़ा: ट्रेन की चपेट में आने से 12 यात्रियों की मौत, कई घायल 12 passengers killed, many injured after being hit by train

जामताड़ा : झारखंड के जामताड़ा जिले के जामताड़ा-करमाटांड़ के कलझारिया के पास बुधवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि अंग एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना पर यात्री ट्रेन से कूद गये। इसी बीच सामने से आ रही झाझा-आसनसोल ट्रेन यात्रियों के ऊपर से गुजर गई। इस हादसे में अबतक कुल 12 लोगों की मौत होने की सूचना है। वहीं, कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर मिल रही है। घटना की सूचना पर मौके पर रेलवे प्रशासन, रेल पुलिस और स्थानीय प्रशासन पहुंच कर राहत कार्य मे जुटी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंग एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना पर ट्रेन को अचानक रोक दिया गया। इस बीच आग लगने की सूचना से डरे-सहमे यात्री ट्रेन से कूद गए। इसी दौरान सामने से आ रही झाझा-आसनसोल ट्रेन की चपेट में सभी यात्री आ गए।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन