मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

समाचार पत्र विक्रेता संघ आदित्यपुर के वनभोज में शामिल हुए पुरेंद्र, सरकार से की वितरकों की सुविधा बढ़ाने का मांग Purendra demanded from the government to increase the facilities of newspaper distributors

लेखक: प्रकाशित:
समाचार पत्र विक्रेता संघ आदित्यपुर के वनभोज में शामिल हुए पुरेंद्र, सरकार से की वितरकों की सुविधा बढ़ाने का मांग Purendra demanded from the government to increase the facilities of newspaper distributors

आदित्यपुर : समाचार पत्र विक्रेता संघ आदित्यपुर का वनभोज सोमवार को आसंगी-डूंडरा चेक डैम में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह शामिल थे। इस दौरान उन्होंने समाचार पत्र विक्रेताओं की समस्याओं को सुना औऱ सरकार तथा अखबार प्रबंधनों से अखबार वितरकों की सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र विक्रेता सर्दी, गर्मी और बरसात में बगैर मौसम का ख्याल किए अहले सुबह लोगों के घर-घर तक अखबार पहुंचाते हैं। इनके बच्चों के लिए  पढ़ाई, सस्ती चिकित्सा आदि की व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी सरकार और अखबार प्रबंधन की है। इन्हें सरकार ईएसआइ और पीएफ जैसी सुविधाएं ग्रुप बनाकर उपलब्ध कराए। उन्होंने सभी समाचार विक्रेताओं को एक छतरी के नीचे आकर सांगठनिक रूप से एक होने की भी अपील की। इस वनभोज में समाजसेवी व ब्याहुत कलवार समाज के अध्यक्ष कुमार विपिन बिहारी, संघ के अध्यक्ष भुसैल दत्त, सचिव पिंटू शर्मा, जयदेव मल्लिक, संतोष दुबे, नकुल दत्त, सुभाष गोराई, अनिल रजक, संजय भगत, राज मंडल, तरुण दास, विनोद शंकर मिश्रा, मिहिर धर आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन