मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया मेगा स्वास्थ्य सह रक्तदान शिविर का लाभ Hundreds of villagers took advantage of mega health cum blood donation camp

लेखक: प्रकाशित:
सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया मेगा स्वास्थ्य सह रक्तदान शिविर का लाभ Hundreds of villagers took advantage of mega health cum blood donation camp

गम्हरिया : प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भीमखंदा सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित मेगा स्वास्थ्य सह रक्तदान शिविर का सैकड़ों ग्रामीणों ने लाभ उठाया।शिविर में सौ सी अधिक लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर 280 मरीजों की नेत्र एवं 250 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर का उदघाटन जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता कुमार अरविंद ने किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के गृह क्षेत्र में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन गौरव की बात है। कहा कि शिविर के माध्यम से ग्रामीण अपनी छोटी छोटी बीमारियों का इलाज यहां कराकर बड़ी बीमारियों से बच सकते हैं। ग्रामीणों को इससे लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर समाजसेवी गोपाल महतो ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई बड़ा पुण्य नहीं है। उन्होंने नवयुवकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान की अपील की। इस अवसर पर नेत्र जांच कर मरीजों को चश्मा दिया गया। मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन निशुल्क किया जायेगा। श्रीसाई सेवा संस्थान एवं जिला चिकित्सा एवं सहायता केंद्र के संयुक्त सहयोग से आयोजित शिविर में वरिष्ठ समाज सेवी गोपाल महतो, अध्यक्ष रुद्र प्रताप महतो, राम कृष्ण महतो, तपन महतो, बंगाल टुडू, छोटू राम महतो, युगल किशोर महतो, अमित महतो आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन