मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

प्रदूषण से परेशान ग्रामीणों ने जीएम आयरन एंड स्टील कंपनी का किया घेराव Villagers troubled by pollution surrounded GM Iron and Steel Company

लेखक: प्रकाशित:
प्रदूषण से परेशान ग्रामीणों ने जीएम आयरन एंड स्टील कंपनी का किया घेराव Villagers troubled by pollution surrounded GM Iron and Steel Company

आदित्यपुर : आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के तृतीय चरण स्थित जीएम आयरन एंड स्टील कंपनी लिमिटेड द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के विरोध में पार्वतीपुर, कृष्णापुर, राहडगोड़ा समेत कई गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कंपनी का घेराव किया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा कंपनी पर जहरीला धुआं छोड़ने छोड़ने का आरोप लगाया गया।
सैकड़ो की संख्या में पहुंची महिलाएं तथा पुरुषों ने कंपनी गेट के पास प्रदर्शन भी किया। इस दौरान लाठी डंडे से लैस महिलाएं तथा पुरुष को देख कंपनी के अधिकारी कंपनी के गेट को बंद कर अंदर ही रहे। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची आरआईटी पुलिस द्वारा आक्रोशित ग्रामीणों शांत करने का प्रयास किया गया लेकिन उग्र ग्रामीण नहीं शांत हुए। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि यह कंपनी कई दिनों से अपने चिमनी से जहरीला धुआं छोड़ रहा है जिसके कारण गांव में बीमारियां फैल रही है। वहीं खेत खलिहान में सब्जी खराब हो रहा है तथा पानी प्रदूषित हो गया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार कंपनी प्रबंधन को अवगत कराया गया। लेकिन अब तक इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी के धुआं के कारण गांव में सांस संबंधी बीमारी फैल रही है। बच्चो को खांसी हो रहा है। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन