मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उपायुक्त ने गम्हरिया अंचल कार्यालय में भूमि सम्बन्धी मामले की जांच की DC investigated the land related matter in Gamharia zonal office

लेखक: प्रकाशित:
उपायुक्त ने गम्हरिया अंचल कार्यालय में भूमि सम्बन्धी मामले की जांच की DC investigated the land related matter in Gamharia zonal office

गम्हरिया : उपायुक्त रविशंकर शुक्ला द्वारा सोमवार को गम्हरिया अंचल कार्यालय पहुंचकर वहां के गतिविधियों की जांच की गई। साथ ही,  पिछले दिनों मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन द्वारा प्रस्तवित आदित्यपुर नगर निगम के भवन के शिलान्यास होने वाले स्थल के रद्द होने के कारणों की भी उन्होंने जांच की। इसको लेकर उन्होंने निवर्तमान सीओ से पूछताछ करते हुए वर्तमान सीओ को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। इस दौरान वहां पहुंचे एलआरडीसी और एडीसी ने भी निवर्तमान सीओ, नव पदस्थापित सीओ एवं बीडीओ के साथ मंत्रणा कर उक्त भूखंड से संबंधित दस्तावेजों की जांच किया। विदित है कि पूरे मामले को लेकर उपायुक्त न्यायालय में पक्ष रखने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि गम्हरिया अंचल के वार्ड तीन स्थित आसंगी मौजा अंतर्गत जमालपुर के खाता संख्या 187 एवं प्लॉट संख्या 88, 93, 94 और 96 में बीते शनिवार को मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन द्वारा आदित्यपुर नगर निगम के प्रस्तावित भवन का शिलान्यास किया जाना था। किन्तु, अंतिम क्षण में जमीन के कथित दावेदार रितेश भालोटिया ने हाई कोर्ट से स्टे आर्डर ले लिया जिससे मुख्यमंत्री का शिलान्यास कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन