मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

लोजपा (आर) की कोल्हान स्तरीय बैठक में आगामी लोस चुनाव की तैयारी पर चर्चा Preparation for upcoming Lok Sabha elections discussed in Kolhan level meeting of LJP(R

लेखक: प्रकाशित:
लोजपा (आर) की कोल्हान स्तरीय बैठक में आगामी लोस चुनाव की तैयारी पर चर्चा Preparation for upcoming Lok Sabha elections discussed in Kolhan level meeting of LJP(R

★जदयू के कई कार्यकर्ता हुए लोजपा में शामिल
आदित्यपुर : लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के कोल्हन प्रमंडल स्तरीय बैठक आदित्यपुर स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश तिवारी उपस्थित थे। इसके अलावा बैठक में प्रदेश प्रभारी दयाशंकर मिश्र और प्रदेश सचिव मनोज पासवान भी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिले से लेकर बुथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत करने पर विचार विमर्श कर चर्चा की गई। किया गया। इस मौके पर जदयू छोड़कर काफी संख्या में लोगों ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का दामन थामा और सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने बालों में मुख्य रूप से जदयू महानगर अध्यक्ष पंकज कुमार हैं। उन्हें सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर लोजपा आदित्यपुर महानगर अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा जदयू महिला जिलाध्यक्ष पार्वती किस्कू, दीपक कुमार सिंह, मनोज कुमार ब्याहुत, प्रियरंजन सिंह, अमित झा उर्फ सनी बाबा सिंह ने भी लोजपा की सदस्यता ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह, पूर्वी सिंहभूम महिला जिला अध्यक्ष प्रीतम कौर, पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुखदेव बिरौली, सरायकेला- खरसावां महिला अध्यक्ष रीता देवी, भवानी देवी, अनिल मुखी, अविनाश कुमार, राणा रावत समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन