मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

छोटा गम्हरिया पंचायत सचिवालय में तीन दिवसीय पेंशन शिविर शुरू Three day pension camp started in Chhota Gamhariya Panchayat Secretariat

लेखक: प्रकाशित:
छोटा गम्हरिया पंचायत सचिवालय में तीन दिवसीय पेंशन शिविर शुरू Three day pension camp started in Chhota Gamhariya Panchayat Secretariat

गम्हरिया : राज्य सरकार के द्वारा सभी वर्ग की महिलाओं और अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के 50 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों को पेंशन की सुविधा देने के उद्देश्य से व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ताकि इस कल्याणकारी योजना का लाभ सभी योग्य लाभुकों को मिल सके। इसी क्रम में गम्हरिया प्रखंड के छोटा गम्हरिया पंचायत सचिवालय में बुधवार से तीन दिवसीय पेंशन शिविर के आयोजन का शुभारंभ हुआ। इस शिविर में काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए जिन्हें मौजूद पंचायत सचिव स्मृति अवस्थी द्वारा सरकार के इस योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने इस योजना से लाभ प्राप्त करने हेतु आवश्यक कागजातों के बावत भी बताया गया। शिविर में प्रथम दिन कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए। इस शिविर में मुखिया निरोला सरदार, उप मुखिया रेणु महतो, पंसस विकास कुमार शर्मा, वार्ड सदस्य अनिता देवी, नेहा शर्मा, पूर्णिमा महतो, सुनीता देवी, जल साहिया पबिता महतो, समाजसेवी माधव महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन