मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

साकची सब्जी मंडी में श्री श्री अखंड हरी कीर्तन में शामिल हुए पुरेंद्र Purendra participated in Sri Sri Akhand Hari Kirtan in Sakchi Vegetable Market

लेखक: प्रकाशित:
साकची सब्जी मंडी में श्री श्री अखंड हरी कीर्तन में शामिल हुए पुरेंद्र Purendra participated in Sri Sri Akhand Hari Kirtan in Sakchi Vegetable Market

आदित्यपुर : साकची सब्जी मंडी टैंक एरिया में श्री श्री अखंड हरी कीर्तन समिति द्वारा 18 फरवरी से 72 घंटे का शुरू किए गए श्री श्री अखंड हरी कीर्तन में आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह शामिल हुए। इस दौरान सर्वप्रथम उन्होंने ईश्वर की आराधना कर सभी के लिए सुख,शांति और समृद्धि की कामना की। तत्पश्चात समिति के पदाधिकारियों द्वारा अंग वस्त्र प्रदान कर पुरेंद्र नारायण सिंह, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, फौजी शैलेंद्र कुमार आदि का स्वागत किया गया। विदित है कि प्रत्येक वर्ष श्री श्री अखंड हरी कीर्तन समिति साकची सब्जी मंडी द्वारा सब्जी मंडी प्रांगण में 72 घंटे का अखंड हरी कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता हैl हरि कीर्तन से पूर्व विशाल कलश यात्रा निकाली जाती है जबकि अखंड हरी कीर्तन के पश्चात विसर्जन के दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली गई।  इसके आयोजन में दिलीप मंडल, अनिल कुमार मंडल, राजकिशोर साहू, राज कुमार, संरक्षक अशोक मंडल, रामेश्वर प्रसाद, महासिंह भाटिया, उदय नारायण आदि की सराहनीय भूमिका रही।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन