मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विद्या भारती उच्च विद्यालय में खेलो इंडिया वोमेन्स लीग का आयोजन Khelo India Women's League organized in Vidya Bharti High School

लेखक: प्रकाशित:
विद्या भारती उच्च विद्यालय में खेलो इंडिया वोमेन्स लीग का आयोजन Khelo India Women's League organized in Vidya Bharti High School

गम्हरिया : विद्या भारती उच्च विद्यालय गम्हरिया में आश्तेदु एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से दो दिवसीय खेलो इंडिया वूमेंस लीग का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया जिसमें 14 बालिकाओं  का चयन किया गया। बताया गया है कि चयनित बच्चों को राष्ट्रीय खेलो इंडिया आश्तेडु अखाड़ा में खेलने का मौका मिलेगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार के पूर्व खेल उप निदेशक जे.जी. बनर्जी और बतौर विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य शंभू मंडल, तीरंदाजी कोच अनुपम सिंह आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता के चयनित  बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित अतिथि के तौर पर मुक्ति धाम फाउंडेशन से गौतम कुमार, खोखो के राष्ट्रीय रेफरी जगबंधु महतो ,स्कूल प्रबंधक हिमांशु सरकार, सुधांशु सरकार आदि ने बच्चों का हौसला बढ़ाया । इस मौके पर आश्तेदु के सचिव उत्तम गोराई, कोच अमित मोदक, तकनीकी टीम के करण कुमार, सुनीता कुमारी, प्रणय रॉय आदि ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम में अंडर 14, और अंडर 17 की छात्राओं ने भाग लिया था।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन