मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यसपुर में धूमधाम से बिदु चंदान पूजा आयोजित Bidu Chandan Puja organized with great pomp in Yaspur

लेखक: प्रकाशित:
यसपुर में धूमधाम से बिदु चंदान पूजा आयोजित Bidu Chandan Puja organized with great pomp in Yaspur

गम्हरिया : प्रखंड के यसपुर गांव में आदिवासी समाज के लोगों द्वारा वीर बुरू बिदु चंदान गाढ़, हुंडरूबेड़ा की ओर से लोन बोंगा बिदु चंदान पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  सर्वप्रथम नायके बाबा (पुजारी) दशमथ मुर्मू द्वारा आदिवासी समाज के इष्ट देवता की पूजा अर्चना कर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की गई। इससे पूर्व नायके बाबा को ग्रामीणों द्वारा उनके घर से मांदर की थाप पर नाचते हुए स्वागत कर पूजन स्थल लाया गया। तत्पश्चात, ग्रामीणों द्वारा पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर विभिन प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व मुखिया रामु मुर्मू ने ग्रामीणों और आयोजक कमेंटी के सदस्यों को बिदु चंदान पुजा पर शुभकामनाए दी। इस मौके पर कई गांव के मांझी बाबा समेत कमेटी के सोमाय सोरेन, नेपाल हेम्ब्रम, रायचरण बास्के, दुर्गा प्रसाद मुर्मू, सोमाय बास्के, लिबा बास्के, गुरुचरण मुर्मू आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन