मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

30 करोड़ की लागत से गम्हरिया स्टेशन को किया जाएगा विकसित, 26 को ऑनलाइन पीएम करेंगे शिलान्यास Gamharia station will be developed at a cost of Rs 30 crore, PM will lay the foundation stone online on 26th February

लेखक: प्रकाशित:
30 करोड़ की लागत से गम्हरिया स्टेशन को किया जाएगा विकसित, 26 को ऑनलाइन पीएम करेंगे शिलान्यास Gamharia station will be developed at a cost of Rs 30 crore, PM will lay the foundation stone online on 26th February

गम्हरिया : अमृत भारत योजना के तहत गम्हरिया स्टेशन को 30 करोड़ की लागत से विकसित कर हाईटेक बनाया जाएगा। इसका शुभारंभ आगामी सोमवार, 26 फरवरी को किया जाएगा। इसके तहत गम्हरिया स्टेशन का चौड़ीकरण कर प्लेटफॉर्मों का निर्माण, ओवरब्रिज, दो अंडरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही, यात्री सुविधाओं को भी बढ़ाया जाएगा। विदित है कि औद्योगिक क्षेत्र के मध्य तथा टाटानगर स्टेशन से नजदीक होने के कारण गम्हरिया स्टेशन महत्वपूर्ण स्टेशन माना जाता है। आसपास ही कई  बड़ी बड़ी कंपनियों की स्थापना होने के कारण राजस्व के दृष्टिकोण से भी यह प्रमुख स्टेशन मानी जाती है। साथ ही, इस स्टेशन से होकर प्रतिदिन सैकड़ों ट्रेनें गुजरती है। सिंहभूम के कई क्षेत्रों से प्रतिदिन इस स्टेशन से हजारों यात्रियों की आवाजाही होने से इस स्टेशन पर राजस्व प्राप्ति की काफी संभावनाएं हैं। इस कारण गम्हरिया स्टेशन को विकसित स्टेशनों की श्रेणी में रखा जाएगा। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि  शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सोमवार को कई रेल अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके लिए जोर शोर से तैयारी की जा रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन