मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झारखंड टाइगर चम्पई सोरेन को मिला राज्य के मुख्यमंत्री का ताज, राज्यपाल ने दिलाई शपथ Jharkhand Tiger Champai Soren gets the crown of Chief Minister of the state, Governor administers oath

लेखक: प्रकाशित:
झारखंड टाइगर चम्पई सोरेन को मिला राज्य के मुख्यमंत्री का ताज, राज्यपाल ने दिलाई शपथ Jharkhand Tiger Champai Soren gets the crown of Chief Minister of the state, Governor administers oath


★दो अन्य मंत्रियों ने भी ली शपथ, 10 दिनों में सिद्ध करना है बहुमत
रांची(Ranchi) : झारखंड टाइगर के नाम से प्रसिद्ध चम्पई सोरेन से शुक्रवार को राजभवन के दरबार हॉल में राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके अलावा उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम और राजद के इकलौते विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण से पूर्व दरबार हॉल में बैठे सभी लोगों राष्ट्रगान गाया। इसके बाद राज्यपाल के निर्देश से शपथ समारोह कार्यक्रम शुरू हुआ। महामहिम राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल द्वारा उन्हें दस दिनों के अंदर बहुमत साबित करने को कहा है। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण के बाद विशेष सत्र बुलाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, संभवतः विशेष सत्र आगामी पांच जनवरी को बुलाया जा सकता है।उसी दिन बहुमत साबित कर लिया जाएगा।


राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो गठबंधन सरकार के लिए बहुमत साबित करने में कोई कठिनाई नहीं आएगी। फिलहाल गठबंधन का दावा है कि उनके साथ 47 विधायक हैं, लेकिन राज्यपाल को सौंपे गए पत्र में 43 विधायकों के ही हस्ताक्षर हैं। यहां बताते चलें कि झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें है जिसमे सरकार बनाने के लिए 41 विधायकों की जरूरत है जो गठबंधन सरकार के पास है। माना जा रहा है कि बहुमत सिद्ध करने के बाद मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। यह तय माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री होंगे जिसमे एक कांग्रेस तथा एक झामुमो से उपमुख्यमंत्री होंगे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन