मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राज्यपाल ने चंपई सोरेन को दिया सरकार गठन का दिया न्योता, आलमगीर आलम भी साथ थे मौजूद Governor invited Champai Soren to form government

लेखक: प्रकाशित:
राज्यपाल ने चंपई सोरेन को दिया सरकार गठन का दिया न्योता, आलमगीर आलम भी साथ थे मौजूद Governor invited Champai Soren to form government


रांची(Ranchi) : झारखंड के राज्यपाल ने अंततः झामूमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को सरकार गठन का न्योता दिया। राज्य भवन से प्राप्त जानकारी अनुसार, शुक्रवार को 10वें मुख्यमंत्री के रुप में चंपई सोरेन शपथ लेंगे। इसके साथ ही झारखंड में व्याप्त संवैधानिक संकट समाप्त हो जाएगा। चम्पई सोरेन के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम भी मौजूद रहे। उन्हें सरकार गठन के बाद दस दिनों के भीतर बहुमत सिद्ध करना होगा।
ज्ञात हो कि चंपई सोरेन सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगगोड़ा गांव के रहने वाले हैं। किसान सिमल सोरेन के घर जन्मे चंपई चार भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। अपनी साधारण शुरुआत और कम उम्र में शादी के बावजूद चंपई ने 10वीं कक्षा तक एक सरकारी स्कूल में शिक्षा प्राप्त की। चंपई के चार बेटे और तीन बेटियों हैं। बिहार से झारखंड को अलग राज्य बनाने के लिए हुए आंदालने में सक्रियता से शामिल रहे हैं। साथ ही उन्हें हेमंत सोरेन के पिता सिबू सोरेन का भी करीबी माना जाता है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन