मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

शपथ ग्रहण के बाद सता पक्ष के सभी विधायक रवाना हुए हैदराबाद After swearing in, all ruling party MLAs left for Hyderabad

लेखक: प्रकाशित:
शपथ ग्रहण के बाद सता पक्ष के सभी विधायक रवाना हुए हैदराबाद After swearing in, all ruling party MLAs left for Hyderabad


रांची(Ranchi) : झारखंड टाइगर चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सत्ता पक्ष के सभी विधायक सर्किट हाउस से हैदराबाद के लिए रवाना हुए। सभी विधायकों को चार्टड विमान से हैदराबाद ले जाया जा रहा है। गौरतलब है कि विधायकों को टूटने से बचाने के लिए उन्हें हैदराबाद शिफ्ट किया जा रहा है। वहां से सभी विधायक फ्लोर टेस्ट के दिन रांची पहुंचेंगे। संभावना जताई जा रही है कि आगामी पांच फरवरी को चम्पई सोरेन विधानसभा में विश्वास मत पेश करेंगे। बताया जा रहा है कि झाऱखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के विधायकों में टूट की आशंका के मद्देनजर सभी विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किया जा रहा है। भाजपा भी इसी फिराक में है कि किसी प्रकार इन दोनों दलों के नाराज़ विधायकों को तोड़ा जाय ताकि फ्लोर टेस्ट के दौरान चम्पई सोरेन के नेतृत्व में गठित सरकार को गिराया जा सके। खबर है कि फ्लोर टेस्ट के दौरान भाजपा बड़ा गेम कर सकती है। वैसे भी झामुमो के कई नेता फिलहाल नाराज चल रहे हैं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन