मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जुलुमटांड़-सतवाहिनी एकता मंच की ओर से भव्य टुसु मेला का आयोजन Grand Tusu fair organized by Julumtand-Satvahini Ekta Manch

लेखक: प्रकाशित:
जुलुमटांड़-सतवाहिनी एकता मंच की ओर से भव्य टुसु मेला का आयोजन Grand Tusu fair organized by Julumtand-Satvahini Ekta Manch


आदित्यपुर : जुलुमटांड़-सतवाहिनी एकता मंच की ओर से गम्हरिया के जुलुमटांड़ मैदान में रविवार को विशाल टुसू मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत शहीद सांसद सुनील महतो और शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान आयोजित मांदर की थाप पर पारंपरिक पाता नाच, बुढ़ी गाड़ी नाच, टुसू नाच आदि ने लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। इस विशाल टुसू मेले में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा पश्चिम बंगाल और ओडिशा समेत अन्य राज्यों से सैकड़ो लोग शामिल हुए। इस दौरान अलग-अलग श्रेणियों में कुल चार विजेताओं को आयोजन कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया। इसके अलावे कई विजेताओं को सांत्वना पुरुस्कार प्रदान  किया गया। इस मौके पर पटमदा से आए झूमर ग्रुप ने अपने झूमर नाच से लोगों को खूब झुमाया। इसके आयोजन में पूर्व पार्षद अभिजीत महतो, कमेटी के अध्यक्ष लखीपदो महतो, उपाध्यक्ष गोपाल महतो, सचिव प्रदीप कुमार महतो, उपाध्यक्ष शंकर महतो समेत सभी सदस्यों की भूमिका रही।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन