रांची(Ranchi) : महागठबंधन के सभी विधायक सोमवार को विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट में सहमिल होने चार्टेड विमान से हैदराबाद से रांची पहुंच गए हैं। कल 5 फरवरी को विधानसभा में चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार बहुमत साबित करेगी। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि अगर घटनाक्रम सामान्य रूप से चला तो गठबंधन के पास बहुमत है और सरकार आसानी से बहुमत का आंकड़ा छू लेगी। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने उनका दावा स्वीकार किया और चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसके अलावा महागठबंधन दल में शामिल कांग्रेस के विधायक आलमगीर आलम और राजद विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। इधर, न्यायालय के निर्देश के आलोक में पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी फ्लोर टेस्ट में भाग लेने विधानसभा में मौजूद रहेंगे। दूसरी ओर, नाराज बताए जा रहे झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने भी सरकार के पक्ष में रहने की ही घोषणा किया है। इस प्रकार, चम्पई सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार का फ्लोर टेस्ट में बहुमत सिद्ध होना निश्चित है।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें