मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विश्वकर्मा समाज के लोग परिश्रमी और ईमानदार- पुरेंद्र People of Vishwakarma Samaj are hardworking and honest – Purendra

लेखक: प्रकाशित:
विश्वकर्मा समाज के लोग परिश्रमी और ईमानदार- पुरेंद्र People of Vishwakarma Samaj are hardworking and honest – Purendra


आदित्यपुर : विश्वकर्मा समाज के लोग भगवान विश्वकर्मा के संतान हैं और भगवान विश्वकर्मा हमारी सृष्टि के सर्वोच्च वास्तुकार हैं। भगवान विश्वकर्मा निर्माण के देवता है। विश्वकर्मा समाज के लोग परिश्रमी और ईमानदार होते हैं। उपरोक्त बातें जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज (आदित्यपुर शाखा) के पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा समाज की आबादी करीब 7.5 करोड़ है। उन्होंने विश्वकर्मा समाज को आबादी के आधार पर सरकारी नौकरियां और राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी दिए जाने की अपील की। उन्होंने सरकार से यह मांग किया कि लकड़ी और फर्नीचर के पुश्तैनी व्यवसाय करने हेतु केवल विश्वकर्मा समाज के लोगों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाए एवं आरा मशीन का लाइसेंस भी सिर्फ विश्वकर्मा समाज को दिया जाए। उन्होंने विश्वकर्मा समाज की एकजुटता के लिए बड़ई, लोहार, सोनार, शिल्पकार आदि को एकत्रित होने की अपील की। कार्यक्रम के अन्य अतिथियों में डॉ0 रेणु शर्मा, दीनानाथ शर्मा, राम अवतार शर्मा, शिव नारायण शर्मा, देवानंद शर्मा, संतोष ठाकुर, संतोष यादव, बबलू शर्मा, सुनील शर्मा, अधिवक्ता सुमन विश्वकर्मा, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रवण शर्मा, रवि शंकर शर्मा, मदन शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, संतलाल शर्मा, अरविंद शर्मा, राजकुमार शर्मा, संजय शर्मा आदि की सराहनीय भूमिका रही।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन