मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा के डोकाकुली में शिवचर्चा महोत्सव का भव्य आयोजन Grand event of Shivcharcha Mahotsav in Dokakuli, Kandra

लेखक: प्रकाशित:
कांड्रा के डोकाकुली में शिवचर्चा महोत्सव का भव्य आयोजन Grand event of Shivcharcha Mahotsav in Dokakuli, Kandra

कांड्रा : कांड्रा पंचायत के डोकाकुली बस्ती में एक दिवसीय शिवचर्चा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में काफी संख्या में शिव भक्त व श्रद्धालू शामिल हुए। मुख्य रूप से उपस्थित शिव शिष्य यशोदा देवी ने भगवान शिव के महिमा की बखान करते हुए कहा कि उनकी कृपा से सारे दुःख व कष्ट दूर हो जाते हैं। शिव  को अपना गुरु बनाकर उनके तीन मन्त्रों को जीवन मे उतारने से ही मनुष्य धन्य हो जाता है। इस दौरान कई शिवभक्तों ने भी अपने-अपने विचार रखे। इस मौके पर भजन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर उपस्थित शिवभक्त जिला संयोजिका क्रांति देवी और मीना देवी ने कहा कि शिव जगत गुरू है अर्थात संसार के जितने भी लोग है सभी उनके शिष्य हैं। हम सदियों से भगवान शिव के भक्ति भाव से पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। यदि हम उन्हें गुरू भाव से याचना पूर्वक दया मांगे तो हमारा कल्याण निश्चित होगा। इसके आयोजन में द्रोपदी देवी, यशोदा देवी, बबिता देवी, ममता देवी, पूनम देवी, बिमला देवी, राजकिशोरी देवी, विंदा पाल आदि का सराहनीय योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन