मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चम्पई सोरेन कैबिनेट के हुआ विस्तार, आठ मंत्री हुए शामिल Champai Soren cabinet expanded, eight ministers included

लेखक: प्रकाशित:
चम्पई सोरेन कैबिनेट के हुआ विस्तार, आठ मंत्री हुए शामिल Champai Soren cabinet expanded, eight ministers included

●राजभवन के बिरसा मंडप में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ
रांची(Ranchi) : राज्य के महागठबंधन की चम्पई सोरेन की सरकार ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया। यह चम्पई सोरेन कैबिनेट का दूसरा विस्तार है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित समारोह में आठ विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसमें दो नए चेहरों को शामिल किया गया है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई   बसंत सोरेन और दीपक बिरुआ को जगह दी गई है। आठ में छह पहले भी हेमंत सोरेन की सरकार में मंत्री थे। इस दौरान सबसे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ0 रामेश्वर उरांव ने शपथ ली। इसके बाद दीपक बिरुआ ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। तीसरे नंबर पर बन्ना गुप्ता और चौथे नंबर पर बादल पत्रलेख ने शपथ ली। इसके बाद मिथिलेश ठाकुर, बसंत सोरेन, हफीजुल हसन और बेबी देवी ने शपथ ली। विदित है कि इससे पहले मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन समेत दो मंत्री आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता शपथ ले चुके हैं। कैबिनेट में 12वें मंत्री की जगह अभी खाली है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन