मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मानगो निवासी दंपति घायल Mango resident couple riding bike injured in collision with unknown vehicle

लेखक: प्रकाशित:
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मानगो निवासी दंपति घायल Mango resident couple riding bike injured in collision with unknown vehicle

गम्हरिया : कांड्रा थाना अंतर्गत बिकानी गांव के समीप शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दम्पति मानगो निवासी सरायकेला से मानगो की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बिकानी के समीप किसी वाहन से बाइक की टक्कर हो गई जिससे उसपर सवार पति पत्नी समेत उनका लगभग तीन साल का बच्चा सड़क किनारे गिर पड़ा। इसी क्रम में सरायकेला से लौट रहे भाजपा नेता संजय सरदार की नजर सड़क किनारे गिरे घायलों पर पड़ी तो तत्काल उन्होंने अपने कार में रखे गमछा निकाल घायलों के चोट लगे स्थान पर बांधकर इसकी सूचना कांड्रा पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से 108 एम्बुलेन्स से सभी को ईलाज हेतु एमजीएम अस्पताल भिजवाया। पुलिस मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में रख कर जांच में जुट गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन