मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा में माता जागरण पर श्रोताओं को कलाकारों ने खूब झुमाया Artists enthralled the audience at Mata Jagran in Kandra

लेखक: प्रकाशित:
कांड्रा में माता जागरण पर श्रोताओं को कलाकारों ने खूब झुमाया Artists enthralled the audience at Mata Jagran in Kandra

कांड्रा : कांड्रा पंचायत अंतर्गत कंचनपाड़ा में सरस्वती पूजा के अवसर पर सार्वजनिक श्री श्री सरस्वती पूजा कमेटी स्टार यंगर ब्वॉयज की ओर से माता जागरण का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मानव को अपने जीवन में समय निकालकर भक्ति की ओर भी ध्यान लगाना चाहिए। कहा कि ईश्वर की भक्ति से मन को शांति मिलती है। उन्होंने समिति के इस आयोजन के लिए समिति के सदस्यों के पहल की  सराहना की। इस मौके पर जमशेदपुर से आए एके क्रिएटिव   इवेंट के कलाकारों द्वारा एक से बढ़ कर एक भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति की गई जिसे सुनकर श्रोता झूम उठे। पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर कलाकारों द्वारा मनमोहक झांकी भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष विवेक कुमार, सुनील मंडल, भोला प्रमाणिक, रोहन प्रमाणिक, अमित सेन, चंदन देव, हीरा प्रमाणिक, छुटु, बासु प्रमाणिक, राहुल प्रमाणिक, तपन दास आदि की अहम भूमिका रही।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन