मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन निकली गई कलश यात्रा Kalash Yatra started on the first day of seven day Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagya

लेखक: प्रकाशित:
सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन निकली गई कलश यात्रा Kalash Yatra started on the first day of seven day Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagya

गम्हरिया : आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत  गम्हरिया के वार्ड तीन स्थित सतवाहिनी दुर्गापूजा मैदान में शनिवार से सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रथम दिन प्रातःकाल में भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें 135 महिलाओं और कन्याओं ने दोमुहानी तट से कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल पर स्थापित कर पूजन का संकल्प लिया। तत्पश्चात, पंडितों द्वारा पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई। बताया गया है कि इस मौके पर प्रसिद्ध कथावाचक बाबा आचार्य प्रशांत कुमार शास्त्री को आमंत्रित किया गया है जिनके द्वारा प्रतिदिन भागवत कथा का श्रवण श्रद्धालुओं को कराया जाएगा। इसका समापन आगामी 23 फरवरी को भव्य भंडारा के साथ किया जाएगा। इसके सफल आयोजन में मंजू देवी, पूर्व पार्षद पिंकी चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि बंकिम चौधरी, शिव शंकर पंडित, अरविंद मेहता समेत सभी सदस्यों का प्रमुख योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन