मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यूसीलकर्मी आनन्द महतो ने जीता स्वर्ण पदक, नरवा पहाड़ में जश्न UCLA employee Anand Mahato wins gold medal in National Master Athletics Championship, celebration in Narva Pahad

लेखक: प्रकाशित:
नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यूसीलकर्मी आनन्द महतो ने जीता स्वर्ण पदक, नरवा पहाड़ में जश्न UCLA employee Anand Mahato wins gold medal in National Master Athletics Championship, celebration in Narva Pahad

जादूगोड़ा : महाराष्ट्र के पुणे शहर में स्थित छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में विगत 13 से 17 फरवरी तक आयोजित  पांच दिवसीय 44वां नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता-2024 में नरवा पहाड़ यूसीलकर्मी सह मजदूर नेता आनन्द महतो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया जबकि दूसरे नंबर पर आर. कृष्णकुमार (तमिलनाडु) एवं तृतीय स्थान वृणस्टोन मिराण्डा (महाराष्ट्र) ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों के पुरुष व महिला एथलीटों की टीमों ने भाग लिया। बताते चलें कि बीते फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में हैदराबाद में आयोजित 38वां ऑल इंडिया डीएई खेलकूद प्रतियोगिता में कंपनी कर्मी आनन्द महतो ने 400 मीटर और 200 मीटर की दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीता था तथा ऑल इंडिया डीएई के नेशनल टीम में भी खेलने का मौका उसे मिला था। ऑल इंडिया डीएई द्वारा नेशनल एथलेटिक्स टीम की घोषणा प्रथम बार की गई है। इस शानदार उपलब्धि पर यूसिलकर्मी  जहां जश्न मना रहे है वहीं पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन