मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में गम्हरिया के बोलायडीह के दो युवकों की मौत, एक गम्भीर Two youths from Bolaydih, Gamharia died in a road accident, one seriously

लेखक: प्रकाशित:
सड़क दुर्घटना में गम्हरिया के बोलायडीह के दो युवकों की मौत, एक गम्भीर Two youths from Bolaydih, Gamharia died in a road accident, one seriously

मृतक राहुल और सोनू का फ़ाइल फोटो
गम्हरिया : आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मार्ग पर बीते शनिवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में गम्हरिया के बोलायडीह निवासी राहुल करुवा (18) और सोनू मुंडा (19) नामक दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गणेश नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल गणेश का इलाज टीएमएच में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई गई है। सभी गम्हरिया के बोलायडीह बस्ती के रहने वाले हैं। घटना बीते शनिवार की रात 12:45 की बताई जा रही है। रात्रि करीब दो बजे आदित्यपुर थाना पुलिस द्वारा इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी गई। परिजनों ने बताया कि तीनों एक ही बाइक से अपने एक दोस्त के घर थाना मोड़ जाने की बात कहकर निकले थे। उसके बाद देर रात आदित्यपुर पुलिस द्वारा उन्हें दुर्घटना की जानकारी दी गई। तत्पश्चात परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें राहुल और सोनू की मौत की खबर मिली। बताया जाता है कि किसी अज्ञात वाहन द्वारा बाइक में ठोकर मार दी गई जिससे यह घटना घटी। ठोकर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं बस्ती में मातम पसर गया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन