मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कैनाल में नहाने के दौरान मिर्गी आने से डूबी महिला, मौत Woman drowns due to epilepsy while bathing in canal, dies

लेखक: प्रकाशित:
कैनाल में नहाने के दौरान मिर्गी आने से डूबी महिला, मौत Woman drowns due to epilepsy while bathing in canal, dies


गम्हरिया : सालमपाथर गांव में रविवार की सुबह करीब आठ बजे केनाल में नहाने गई सोमवारी हेम्ब्रम नामक 20 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला को नहाने के क्रम में मिर्गी का दौरा आया जिससे वह केनाल में डूब गई। आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से पानी से निकाल कर महिला को एजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका के पति सहदेव हेम्ब्रम ने बताया कि विगत तीन माह से उसे मिर्गी की बीमारी थी जिसका इलाज भी कराया जा रहा था। रविवार की सुबह करीब आठ बजे वह नहाने गई थी। काफी देर बाद सोमवारी के घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग परेशान हो गए और उसे खोजने के लिए घर से निकले थे। इस क्रम में कैनाल पहुंचने पर पता चला कि स्नान करते समय उसे मिर्गी का दौरा पड़ा था और वह डूब गई। मृतका का मायका जमशेदपुर के मानगो स्थित कुमरूम बस्ती में है। उसे एक बेटी भी है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन