मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झुग्गियों के बच्चों संग मनाया आकाश ने अपना 22वां जन्मदिन Akash celebrated his 22nd birthday with slum children

लेखक: प्रकाशित:
झुग्गियों के बच्चों संग मनाया आकाश ने अपना 22वां जन्मदिन Akash celebrated his 22nd birthday with slum children


गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत नेंगटासाई निवासी युवा सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रीन पेंसिल फाउंडेशन झारखंड राज्य प्रमुख आकाश महतो ने अपना 22वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम व हर्ष उल्ल्लास के साथ नई दिल्ली स्थित मानसरोवर पार्क में झुग्गियों के बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। 
इस दौरान बच्चों के बीच चॉकलेट एवं कलम भी वितरित किया गया। साथ ही उन्होंने बच्चों संग नृत्य भी किया। इस दौरान बच्चों व वालंटियर्स के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।आकाश ने बताया कि उसे हमेशा बच्चों के संग खुशियों को साझा करना काफी अच्छा लगता है। इसलिए हमेशा वह बच्चों के बीच रहना पसंद करता है।बता दे कि आकाश इससे पहले भी झुग्गियों के बच्चों के हित ने अनेक कदम उठाया हैं। आकाश अब तक 200 से ज़्यादा बच्चों को मौलिक अधिकार व कर्तव्यों के प्रति जागरुक कर चुका है। सभी बच्चों व दोस्तों ने आकाश को जन्मदिन की बधाई भी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिनंदन कुमार, अमन रॉय, ऋषि राज, प्रेम, अर्पित, पूर्वी, धर्मेन्द्र, शिवानी, जिगर सहित कई वालंटियर्स व बच्चों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन