मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रकाश राजू ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को ज्ञापन सौंपकर कांड्रा स्टेशन की समस्याओं के कराया अवगत Former MP representative Prakash Raju submitted a memorandum to Union Minister Arjun Munda regarding the problems of Kandra station

लेखक: प्रकाशित:
पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रकाश राजू ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को ज्ञापन सौंपकर कांड्रा स्टेशन की समस्याओं के कराया अवगत Former MP representative Prakash Raju submitted a memorandum to Union Minister Arjun Munda regarding the problems of Kandra station


गम्हरिया : खरसावां से टाटा जाने के क्रम में  कांड्रा मोड़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रकाश कुमार राजू की ओर से ज्ञापन सौंप कर कांड्रा स्टेशन की समस्याओं से अवगत कराया गया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि कोरोना काल से पूर्व कांड्रा स्टेशन पर टाटा-दुर्ग, टाटा-छपरा समेत कई महवपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होता थे। किंतु, उसके बाद उन ट्रेनो का ठहराव बन्द कर दिया है। इससे कांड्रा व आसपास के लोगों को काफी असुविधाएं हो रही है। इसके अलावा कांड्रा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का भी अभाव है। केंद्रीय मंत्री से इन समस्याओं के निराकरण के लिए पहल करने की मांग की गई। इससे पूर्व कांड्रा मोड़ पर मंत्री अर्जुन मुंडा का भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माहली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष,अमित सिंहदेव, मनोरंजन नदी, विजय श्रीवास्तव, विद्यासागर दुबे, कामदेव महतो, मुन्ना मंडल, बीएन सिंह, समाजसेवी डॉ0 जोगेंद्र प्रसाद, सूर्य प्रकाश, पूर्व मुखिया सुबोध सिंह, करमू मंडल, संजय हलदर आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन