मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

शिशु डैमकॉम क्लब भुवा की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन Two day football competition organized by Shishu Damcom Club Bhuwa

लेखक: प्रकाशित:
शिशु डैमकॉम क्लब भुवा की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन Two day football competition organized by Shishu Damcom Club Bhuwa


आदित्यपुर : शिशु दामकोम क्लब भुआ के तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय मैदान में दो दिवासीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया इस टूर्नामेंट का उद्घाटन राजकीय प्राथमिक विद्यालय भुआ के प्रधानध्यापक रवींद्र प्रसाद सिंह ने विधिवत फीता काटकर किया। इस प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रों की कई टीमें भाग ले रही है। उदघाटन के बाद अतिथि रवींद्र प्रसाद सिंह द्वारा उदघाटन मैच के दोनों टीम के खिलाड़ियों का परिचय लिया गया। टूर्नामेंट का समापन रविवार, 08 जनवरी को होगा जिसमे विजेता टीम को 50 हजार तथा उप विजेता टीम को 40 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा अन्य बेहतर प्रदर्शन करने वाले टीमों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इसके आयोजन में क्लब के अध्यक्ष लालू बेसरा, उपाध्यक्ष सिमोल बेसरा, मौके पर  श्यामापदो गोराई, क्लब के अध्यक्ष लालू बेसरा, मुख्य संरक्षक सह माझी बाबा गुलिया बेसरा, रवींन्द्र बास्के, नंदलाल बेसरा, राजू हेंब्रम समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन