मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जादूगोड़ा में संथाली भाषा सम्मान समारोह आज, क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानो को भेजा गया आमंत्रण Santhali language honor ceremony today in Jadugora

लेखक: प्रकाशित:
जादूगोड़ा में संथाली भाषा सम्मान समारोह आज, क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानो को भेजा गया आमंत्रण Santhali language honor ceremony today in Jadugora


जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के राजदोहा गांव अंतर्गत डुंगरीडीह टोला स्थित क्लब भवन में रविवार, 07 जनवरी को संथाली भाषा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह की अगुवाई राजदोहा ग्राम प्रधान माझी युवराज टुडू करेंगे। इस समारोह में जादूगोड़ा और पोटका के सभी ग्राम प्रधानों यथा धोबनी, झरिया, भाटीन, मेचुआ, टिलाईटांड़, गोपालपुर, बरजूडीह, कनिकोला, कोकदा  राजदोहा समेत अन्य ग्राम प्रधान को आमंत्रित किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि मेचुआ माझी बाबा डोमन सरदार होंगे। इधर इस कार्यक्रम के बाबत आयोजक माझी युवराज टुडू ने बताया कि 07 जनवरी'2004 को संथाली भाषा को आठवीं अनुसूची में दर्ज किया गया था जिसके सम्मान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन