मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नीलाचल आयरन एंड पावर लिमिटेड ने ग्रामीणों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण Neelachal Iron and Power Limited distributed food items among the villagers

लेखक: प्रकाशित:
नीलाचल आयरन एंड पावर लिमिटेड  ने ग्रामीणों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण Neelachal Iron and Power Limited distributed food items among the villagers


गम्हरिया : कांड्रा के रायपुर स्थित फुटबॉल मैदान में शिविर आयोजित कर नीलांचल आयरन एंड पॉवर लिमिटेड कंपनी की ओर से गरीब, असहाय और जरूरतमंदों के बीच एसएम निर्यात प्राइवेट लिमिटेड मदर प्लांट के तहत खाद्य सामग्री चावल वितरण किया गया। इस दौरान कुल 644 ग्रामीणों के बीच चावल वितरण किया गया। इस शिविर में चावल लेने गिद्दीबेड़ा, रघुनाथपुर, रतनपुर, रायपुर, बैजनाथपुर आदि गांवों के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन कंपनी के मानव संसाधन विभाग के वरीय महाप्रबंधक जीडी वाजपेयी ने फीता काटकर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कंपनी अपने सामाजिक दायित्वों का हमेशा से निर्वहन कर रही है। इसके तहत ना सिर्फ यहां के बेरोजगारों को रोजगार दे रही है बल्कि अन्य भी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही है। इस मौके पर ग्राम प्रधान चुनाराम टुडू, पंसस पियो टुडू, उपमुखिया रेणुका सिंह सरदार के अलावा कंपनी के सीएसआर विभाग के विकास चौधरी, एचआर के रवि सिंह, बलवंत कुमार, विजय साहू, बुद्धेश्वर टुडू योगेश्वर महतो, अभिजीत चौधरी, सूरज सिंह, यूनियन महामंत्री तपन मंडल, उपाध्यक्ष राजा टुडू, सह सचिव भीम माझी, कोषाध्यक्ष बुद्धेश्वर मंडल के अलावा तपन प्रमाणिक, बुजलू मंडल, नारायण टुडू आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन