मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

प्रकाश राजू ने कांड्रा स्टेशन पर आहूत आमरण अनशन में शामिल होने का पूर्व सांसद गीता कोड़ा से किया आग्रह, मिला आश्वासन Prakash Raju requested former MP Geeta Koda to join the fast unto death called at Kandra station, got assurance

लेखक: प्रकाशित:
प्रकाश राजू ने कांड्रा स्टेशन पर आहूत आमरण अनशन में शामिल होने का  पूर्व सांसद गीता कोड़ा से किया आग्रह, मिला आश्वासन Prakash Raju requested former MP Geeta Koda to join the fast unto death called at Kandra station, got assurance


गम्हरिया : कांड्रा स्टेशन पर विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव व अन्य सुविधाओं को लेकर आगामी शनिवार, 20 जनवरी को आहूत आमरण अनशन में शामिल होने के लिए पूर्व सांसद प्रतिनिधि सह समाजसेवी प्रकाश कुमार राजू सांसद गीता कोड़ा से मिले। उन्होंने सांसद से उंक्त अनशन में अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने सांसद को जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना से पूर्व कांड्रा स्टेशन पर कई  ट्रेनों का ठहराव होता था जिसे कोरोना काल मे बन्द कर दिया गया। उसके बाद अबतक उन ट्रेनों का ठहराव कांड्रा स्टेशन पर प्रारम्भ नहीं किया गया है। इससे आसपास के यात्रियों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बावत चक्रधरपुर के डीआरएम समेत अन्य रेल अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। किन्तु, उसपर अबतक कोई कार्यवाही नहीं कि गई। उसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा आमरण अनशन का निर्णय लिया गया है। पूर्व सांसद प्रतिनिधि के आग्रह पर सांसद गीता कोड़ा ने उंक्त अनशन कार्यक्रम में निश्चित रूप से शामिल होने का  आश्वासन दिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन