मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उपायुक्त ने कुचाई प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं एग्रो टेक्नोलॉजी पार्क का किया निरीक्षण DC inspected Kuchai Block cum Zonal Office and Agro Technology Park

लेखक: प्रकाशित:
उपायुक्त ने कुचाई प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं एग्रो टेक्नोलॉजी पार्क का किया निरीक्षण DC inspected Kuchai Block cum Zonal Office and Agro Technology Park


सरायकेला : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने शनिवार को कुचाई प्रखंड सह अंचल कार्यालय तथा कुचाई के सुरसी में संचालित एग्रो टेक्नोलॉजी पार्क योजना का औचक निरीक्षण किया। निरिक्षण क्रम में उपायुक्त ने कुचाई प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभी कर्मियों का रजिस्टर पंजीयन व विभिन्न दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कार्यालय में विभिन्न कार्यों तथा समस्याओं को लेकर आ रहें लोगो से मिलकर नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीसी नें कुचाई प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में चल रहे योजनाओं की समीक्षा कर लंबित योजनाओं में तेजी लाने तथा विकास कार्यों को निश्चित समयावधि में पूर्ण करने को निर्देशित किया। कुचाई भ्रमण के क्रम में उन्होंने सुरसी में चल रहे कृषि विभाग की एग्रो टेक्नोलॉजी पार्क योजनाओं की भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एग्रो टेक्नोलॉजी पार्क के संवेदक एवं सभी पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 31 जनवरी तक एग्रो टेक्नोलॉजी पार्क के कार्य को हर हाल में पूर्ण किया जाए। ताकि एग्रो टेक्नोलॉजी पार्क का लाभ कुचाई के लाभुकों को मिल सके। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम,  प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन