मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पश्चिम रेलवे : रेलवे सिग्नल के तीन कर्मचारी एक साथ रनओवर, रेलवे बोर्ड ने जताया शोक Three Railway Signal employees run over together, Railway Board expressed grief

लेखक: प्रकाशित:
पश्चिम रेलवे : रेलवे सिग्नल के तीन कर्मचारी एक साथ रनओवर, रेलवे बोर्ड ने जताया शोक Three Railway Signal employees run over together, Railway Board expressed grief


जमशेदपुर : रेलवे में सेफ्टी को लेकर जारी जद्दोजहद के बीच मुंबई मंडल (पश्चिमी क्षेत्र) के भायंदर स्टेशन पर बीते 22 जनवरी की रात करीब 20:55 बजे फेलियर अटेंड करने के दौरान सिग्नल के तीन कर्मचारी एक साथ रनओवर हो गए। उस हादसे में एसएसई/एसआईजी वासु मित्रा, ईएसएम सोमनाथ उत्तम एल और सहायक सचिन वानखेड़े की मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे बोर्ड ने इंडियन रेलवे सिगनल एवं टेलीकाम मैंटेनर्स युनियन के नेताओं से संपर्क कर इस घटना के लिए शोक जताया है और शोक संतप्त परिजनों को हर सहयोग देने का आश्वासन दिया है। यूनियन के नेताओं ने भी दुःख की घड़ी में मृत सहयोगियों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए पीड़ित परिवार को शक्ति देने की कामना की है। यूनियन के महासचिव आलोक चन्द्र प्रकाश ने कर्मचारियों से संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान करते हुए संरक्षा को लेकर लड़ाई में सहयोग करने की अपील किया है। उन्होंने कहा कि सहयोगी ऐसे मामलों में रेल प्रबंधन पर दबाव बनाने के लिए यूनियन का सहयोग करें और उनकी ट्वीट को रिट्वीट, लाइक, कमैंट्स और शेयर करने में नहीं हिचकिचाएं। उन्होंने बयान जारी कर बताया कि रेलकर्मियों का एक-एक ट्वीट एस एंड टी कर्मचारियों के भविष्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि फ्रेम में लटकाए जाने से पहले अपने हक के लिए एक हो जाएं वरना फ्रेम में लटकने के बाद सिर्फ और सिर्फ हम दुनिया को निहारते ही रह जाऐगें जो काफी दुखद होगा।
वहीं रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने यूनियन के अध्यक्ष नवीन कुमार से संपर्क कर संवेदना जताते हुए दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। बोर्ड ने भी सभी कर्मचारियों को और अधिक सावधान होकर काम करने की जरूरत पर जोर दिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन