मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

खाद्यान्न उठाव करने पहुंचे पीडीएस दुकानदारों ने गोदाम बन्द पाए जाने पर किया जंग PDS shopkeepers who came to pick up food grains created ruckus after finding the warehouse closed

लेखक: प्रकाशित:
खाद्यान्न उठाव करने पहुंचे पीडीएस दुकानदारों ने गोदाम बन्द पाए जाने पर किया जंग PDS shopkeepers who came to pick up food grains created ruckus after finding the warehouse closed


गम्हरिया : रोस्टर के अनुसार खाद्यान्न उठाव करने प्रखंड आपूर्ति विभाग के गोदाम पहुंचे दुकानदारों ने गोदाम बन्द पाए जाने पर जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान पीडीएस दुकानदारों द्वारा गोदाम के सहायक गोदाम प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान दुकानदारों ने बताया की गोदाम के एजीएम द्वारा मंगलवार को खाद्यान्न उठाव करने के लिए बुलाया गया था। उसके बाद उठाव करने प्रखंड के कई दुकानदार गोदाम पहुंचे तो उन्होंने वहां ताला लटका पाया। काफी देर तक इन्तजार करने के बाद दुकानदारों द्वारा एजीएम को कॉल किया गया। किन्तु, उनके द्वारा कॉल रिसीव नहीं किया गया। उसके बाद दुकानदारों द्वारा प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुनील चौधरी को फोन कर उंक्त स्थल पर बुलाकर उनसे इस बाबत शिकायत की गई। प्रभारी एमओ द्वारा भी एजीएम से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया। किन्तु, उंनके कॉल को भी एजीएम ने रिसीव नहीं किया। इसके बाद दुकानदार आक्रोशित हो उठे और जमकर हंगामा किया। बाद में प्रभारी एमओ द्वारा काफी समझाए बुझाए जाने के बाद दुकानदार शांत हुए और खाद्यान्न उठाव किए बिना वापस लौटे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन