मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सामाजिक न्याय के मसीहा थे जननायक कर्पूरी ठाकर- पुरेंद्र People's leader Karpoori Thakar was the messiah of social justice - Purendra

लेखक: प्रकाशित:
सामाजिक न्याय के मसीहा थे जननायक कर्पूरी ठाकर- पुरेंद्र People's leader Karpoori Thakar was the messiah of social justice - Purendra

◆आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति ने मनाया पूर्व सीएम रपुरी ठाकुर की मनाई 100वीं जयंती 
आदित्यपुर : आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति की ओर से विहार के पूर्व मुख्यमंत्री गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के मसीहा जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वी जयंती जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार केंद्र के अध्यक्ष रामजी शर्मा की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर  को देश का सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' दिए जाने की घोषणा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि अगर केंद्र सरकार समाज के कमजोर वर्गों को न्याय देना चाहती है तो बिहार के तर्ज पर पूरे देश में जाति आधारित जनगणना की घोषणा करे। साथ ही, जिसकी जितनी आबादी है, उसकी उतनी राजनीतिक एवं नौकरी के क्षेत्र में हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की घोषणा करे। उन्होंने केंद्र सरकार से जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों का समाज बनाने के लिए समाज के कमजोर वर्गो के लिए सरकारी नौकरियां एवं निजी क्षेत्र में 80 फ़ीसदी आरक्षण लागू किए जाने की मांग की। कार्यक्रम के शुरुआत में उपस्थित लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर वीरेंद्र यादव, राजेश यादव, उमाशंकर राम, एसएन यादव, देव प्रकाश, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, मनोज पासवान, बैजू यादव, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, सिमरन मेहरा, विनोद कुमार सिंह, गणेश राय आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन