मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर राजपूत करणी सेना ने दी श्रद्धांजलि Rajput Karni Sena pays tribute to Maharana Pratap on his death anniversary

लेखक: प्रकाशित:
महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर राजपूत करणी सेना ने दी श्रद्धांजलि Rajput Karni Sena pays tribute to Maharana Pratap on his death anniversary


गम्हरिया : भारत के वीर शिरोमणि महान योद्धा महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर राजपूत करणी सेना एवं राजपूत समाज अखंड भारत के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दिये जला कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर अखंड भारत के  ज़िला महामंत्री ललित ने कहा कि ऐसे महापुरुष किसी जाति एवं धर्म विशेष के नहीं होते, बल्कि वह सभी समाज के होते है। करणी सेना के कोल्हान अध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए उन्होंने अंतिम क्षण तक लड़ाई लड़ी थी जो समस्त भारतवासियों के लिए एक  प्रेरणा है। इस कार्यक्रम में अखंड भारत की राष्ट्रीय संगठन मंत्री मधु सिंह, करणी सेना के प्रदेश मीडिया प्रभारी अंबिका सिंह, कोल्हान अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, ज़िला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, राहुल सिंह, आदर्श सिंह, रूपम सिंह, किरण सिंह, उत्कर्ष सिंह, अमन, आर्यन सिंह, आलोक एवं दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थिता थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन