मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राम उत्सव के मद्देनजर कांड्रा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित Peace committee meeting organized in Kandra police station in view of Ram Utsav

लेखक: प्रकाशित:
राम उत्सव के मद्देनजर कांड्रा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित Peace committee meeting organized in Kandra police station in view of Ram Utsav


गम्हरिया : अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को कांड्रा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो ने किया। इस दौरान उन्होंने कांड्रा के सभी मंदिर कमेटी के सदस्यों और शांति समिति के सदस्यों से क्षेत्र में मना रहे उत्सव के विषय में जानकारी ली। मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा भी उन्हें इस उत्सव को लेकर उस दिन के पूजा पाठ, जुलूस आदि की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर थाना प्रभारी ने कांड्रा वासियों से इस रामोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाने एवं शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील किया। उन्होंने कहा कि इस उत्सव को मनाने में थाना परिवार की ओर से उन्हें हरसंभव मदद की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से जिप सदस्य पिंकी मंडल, डुमरा पंचायत मुखिया पियो हांसदा, कांड्रा पंचायत मुखिया शंकरी सिंह, महावीर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विनोद रजक, युवक समिति कांड्रा हनुमान मंदिर के अध्यक्ष लालबाबू महतो, भाजपा गम्हरिया प्रखण्ड महामंत्री मनोरंजन नन्दी, समाजसेवी होनी सिंह मुंडा, जयपाल यादव, राम महतो, विजय श्रीवास्तव, दिलीप दे, बीरू घटवारी, कांड्रा थाना के एसआई शिवजी सिंह, एएसआई गिरिजा राम, किशोर मुंडा समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन