मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं उत्सव - डीएसपी Celebrate festivals in peaceful and harmonious environment- DSP

लेखक: प्रकाशित:
शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं उत्सव - डीएसपी Celebrate festivals in peaceful and harmonious environment- DSP


★राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जादूगोड़ा थाना में शांति समिति बैठक आयोजित
जादूगोड़ा : सोमवार को अयोध्या राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर क्षेत्र में आयोजित धार्मिक उत्सवों के मद्देनजर जादूगोड़ा थाना में डीएसपी चंद्रशेखर आजाद की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में मुसाबनी के पुलिस उपाधीक्षक के अलावे सीओ विजय कुमार महतो, बीडीओ पुष्कर सिंह मुंडा, पुलिस निरीक्षक इंद्रदेव राम समेत अन्य पुलिस अधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शान्तिपूर्वक  व सौहार्दपूर्ण वातावरण में उत्सव मनाएं। उन्होंने कहा कि इस दौरान सोशल मीडिया पर पुलिस की विशेष नज़र रहेगी। बैठक में जादूगोड़ा थाना से अवर पुलिस निरीक्षक दीपेश कुमार , सकलदेव महतो, मनोज कुमार, रविन्द्र मुंडा के अलावा शांति समिति के सदस्यों में खेलाराम मुर्म, विनोद सिंह, दिनेश सिंह सरदार, रूपक कुमार मंडल, ददन पाण्डेय, राजेन्द्र प्रसाद, एसएन अशोक, मनोज सिंह, आज़ाद भाई, एमके दूबे, राजनाथ मिस्त्री, सुनील भगत आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन