मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रेलवे के उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर शनिवार को देर रात हुआ आमरण अनशन समाप्त The fast unto death ended late on Saturday night on the assurance of senior railway officials

लेखक: प्रकाशित:
रेलवे के उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर शनिवार को देर रात हुआ आमरण अनशन समाप्त The fast unto death ended late on Saturday night on the assurance of senior railway officials


★डीआरएम ने ट्रेनों के ठहराव के लिए मंगा एक महीना का समय
कांड्रा : कांड्रा स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनो के ठहराव समेत अन्य रेल सुविधाओ की मांगो को लेकर पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रकाश कुमार राजू के नेतृत्व में बीते शुक्रवार को प्रारंभ हुआ अनिश्चितकालीन आमरण अनशन देर रात रेलवे के उच्च पदाधिकारियों  के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। मौके पर मौजूद कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो और कांड्रा स्टेशन मास्टर एके पांडे ने जूस पिलाकर आमरण अनशन को समाप्त कराया। डीआरएम ने विभाग के उच्च पदाधिकारियों से विचार विमर्श करने के उपरांत देर रात आंदोलनकारियों को उनकी सभी मांगे पूरा करने तथा एक माह के भीतर ट्रेनों के ठहराव से सम्बंधित निर्णय लेने का आश्वासन देते हुए अनशन समाप्त करने का आग्रह किया गया। तत्पश्चात आंदोलनकारियों ने तत्काल अनशन समाप्त करने की घोषणा किया। गौरतलब है कि पूर्व में मांगें पूरी नहीं होने तक अनशन जारी रखने की घोषणा की गई थी। उंक्त अनशन का कई सामाजिक व राजनीतिक संगठनों समेत व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों, गम्हरिया गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने समर्थन देते हुए अनशन पर बैठने में सहयोग किया था। इस दौरान जिप सदस्य पिंकी मंडल, मुखिया शंकरी सिंह, उप मुखिया रीना मुखर्जी,समाजसेवी डॉ योगेंद्र प्रसाद महतो ,समाजसेवी राम महतो, समाजसेवी लालबाबू महतो, सोमा, प्रमाणिक,
स्त्री सत्संग सभा गम्हरिया की राजेंदर कौर, प्रधान हरविंदर कौर   प्रितपाल कौर केशियर ,मंजीत कौर,बलजीत कौर,अमरजीत कौर,पर्विन्देत कौर,हरदीप कौर, बिमला कोर एडबाईजर,बलदेव सिंह,हरदीप सिंह,सुक्चरण सिंह,  नेत्री अनामिका सरकार, डॉक्टर जोगेंद्र प्रसाद महतो ,गोपाल बर्मन, सूर्य प्रकाश, सुनील गुप्ता समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन